फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   32 officers deployed to inspect the strong room at night

Ghazipur News: रात में स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए लगाए गए 32 अधिकारी

Fri, 20 Feb 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
32 officers deployed to inspect the strong room at night
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और उसे नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर प्रशासन चौकस है। रात में स्ट्रांग रूमों के निरीक्षण के लिए 32 अधिकारियों को लगाया गया है। इसके साथ ही अब कक्ष निरीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं पर आईडी संख्या अंकित करनी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जिले में बुधवार से शुरु हो गई है। इस बार परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 137456 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनके लिए कुल 196 केंद्र बनाए गए हैं। इसको नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन

12 जोनल, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यही नहीं सभी केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 8 सचल दल भी गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed