{"_id":"5c8409e0bdec22141d19d5ba","slug":"31552157152-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ का विरोध जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से जिले के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य बहिष्कार किया गया। संगठन के लोगों नेे केंद्रों पर बैनर लगा कर सभा किए। कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामबदन सिंह, जिलाध्यक्ष बेचन सिंह यादव, संजय श्रीवास्तव, शिवजी सिंह, राजकीय सिटी इंटर कालेज पर संजय कुमार भारती बजरंग लाल, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा पर सुरेंद्र सिंह, अभय कुमार मौर्या, रामा सिंह यादव, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद पर हरिकेश सिंह यादव, राकेश कुमार सिंह, दिनेश कन्नौजिया आदि ने विचार व्यक्त किया। इसी क्रम में नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय शहीद स्मारक इण्टर कालेज में शनिवार को भी माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायन गुट) के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामजी सिंह के निवेदन के साथ विरोध करने पर हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरु नहीं हुआ। नेताओं के आग्रह पर परीक्षकों ने भी आज मूल्यांकन कार्य से विरत रहें। बता दें कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक दो दिनों से मूल्यांकन कार्य से विरत है। प्रधानाचार्य एवं मूल्यांकन केन्द्र के उपनियंत्रक उदय राज ने बताया कि संघ के नेताओं के आग्रह एवं परीक्षकों के रुख को देखते हुए शनिवार को मूल्यांकन शुरु नहीं हुआ। जबकि दोनों कोठार खुले रहें। शिक्षक नेता रामजी सिंह ने बताया कि संघ की समस्याओं एवं नौ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को लखनऊ विधान भवन में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित है। जिसमें शिक्षक विधायक चेतनारायन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विद्यालय गेट पर शिवबचन पाण्डेय, रामप्रकाश, रामप्यारे ,हरिश्चंद्र, रविन्द्र यादव, दिनेश कुमार ,संतोष चौरसिया आदि शिक्षक धरने पर बैठे रहें।