{"_id":"5c702e63bdec22738563f1a6","slug":"31550855779-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में ट्रेनों का स्वागत करेगा बारा कलां स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में ट्रेनों का स्वागत करेगा बारा कलां स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर/बारा(गाजीपुर)। बारा कलां रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। इसके लिए 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति हो गई है। पटना-पीडीडीयू रेल मार्ग पर पड़ने वाले बिहार प्रांत से सटे इस स्टेशन को क्रासिंग स्टेशन के रुप में भव्य और खूबसूरत बनाने के साथ ही हर प्रकार की यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस स्टेशन पर प्रमुख गाड़ियों का ठहराव भी होगा। रेल राज्यमंत्री के प्रयास से होने वाले इस विकास कार्यों की खूब सराहना की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बारा कलां को क्रासिंग स्टेशन बनाने के लिए दो मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण होगा, जिसमें प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, साधारण टिकट घर, आरक्षण टिकट घर, पैनल इंटर लाकिंग तथा अन्य यात्री सुविधाए होंगी। 24 कोचों के ठहराव के प्लेटफार्म, दो नई आठ सौ मीटर लंबी लूप लाइन, उच्चीकरण, ऊपरगामी पुल, प्लेटफार्मों पर चार बड़े शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस स्टेशन तक पहुंचने के लिए तीन सौ मीटर लंबा एवं तीन मीटर चौड़ा ढलाई रास्ता बनेगा। पूरे स्टेशन परिसर में एलईडी लाइट, पंखा एवं अन्य आधुनिकतम यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्लेटफार्मों पर ट्रेन इंडीकेशन एवं कोच इंडीकेशन बोर्ड, हाई सिग्निलिंग व्यवस्था एवं फायर फाइटिंग सिस्टम का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही यात्री उद्घोषणा प्रणाली की भी व्यवस्था होगी। इन सभी कार्यों को दो वर्ष के भीतर पूरा कर दिया जाना है।