फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घर-घर जाकर कॉटन बैग का वितरण किया

घर-घर जाकर कॉटन बैग का वितरण किया

Tue, 19 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर कॉटन बैग का वितरण किया
गाजीपुर। पीजी कालेज के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मंगलवार को ग्राम हेतिमपुर, लंगरपुर प्रथम, लंगरपुर द्वितीय में ‘पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ एवं कॉटन बैग अपनाओ अभियान’ विषय पर जनजागरण किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर से स्वच्छता मिशन के तहत झाड़ू लगाकर सड़क और नालियों को फावड़े से साफ किया गया। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर कॉटन बैग का वितरण किया। पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर भविष्य के खतरे के लिए आगाह किया। यह कार्यक्रम डॉ. सत्येंद्रनाथ सिंह, डॉ. जेके राव एवं डॉ. गोपाल सिंह यादव की देखरेख में चला। उधर स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम असमानी चक एवं बकुलियापुर में घर-घर जाकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान यातायात के नियम, संकेत के विषय में बताते हुए सावधानीपूर्वक रेलवे क्रासिंग पार करने का निवेदन किया। फुल्लनपुर क्रासिंग पर छात्र-छात्राओं की ओर से यातायात के नियम का स्टीकर बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर अजय राय, प्रो. ओपी सिंह, प्रो. डीपी राय, डा. विलोक सिंह, डा. रवि राय एवं रामधारी चौहान का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। बौद्धकालीन सत्र में करियर काउंसिलिंग का महत्व विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें अवधेशनारायण राय, डा. अभय कुमार मालवीय तथा डा. राणा सिंह यादव का विशेष सहयोग रहा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय के विशेष शिविर के पांचवें दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने बैजलपुर ग्राम में जनसंपर्क एवं सामाजिक और आर्थिक सर्वे किया। उसके बाद स्वयं सेवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुमार, डा. सुनील कुमार पांडेय, मु. राशिद रब्बानी, प्रशांत चौधरी, धनेश्वर राय, सुभाषचंद्र तिवारी, राजेश राय बागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed