{"_id":"5c58793abdec224e364f9ca0","slug":"31549302074-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला पीजी कॉलेज को रेंजर्स वर्ग में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला पीजी कॉलेज को रेंजर्स वर्ग में तीसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित 28वीं अंतर महाविद्यालय रोवर/रेंजर्स समागम में राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर ने विश्व विद्यालय में रेंजर्स वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रेंजर समागम में चार जिलों की कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। समूह गान, नाटक प्रतियोगिता में महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम ने प्रथम स्थान तथा क्विज, स्किल ओ रामा, झांकी, टेंट निर्माण में द्वितीय स्थान तथा मार्च पास्ट, कलर पार्टी आदि में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शिवांगी गोंड़ रेंजर लीडर, शिखा यादव सहायक लीडर, स्नेहा राय, अंकिता यादव, एमन बानो आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मालूम हो कि दो और तीन फरवरी को रेंजर्स का शताब्दी वर्ष होने के कारण यह समागम अपने आप में विशिष्ट था। रेंजर टीम की इस जीत पर रोवर रेंजर के जिला संयोजक डॉ. प्रतिमा सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार को बधाई दी। टीम के साथ डॉ. पूजा सिंह, श्रीराम कुशवाहा शामिल रहे। विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के समागम समन्वयक डॉ. जगदेव, विशिष्ट अतिथि डॉ. उदयभान यादव आदि ने विजेता ट्रॉफी से पुरस्कृत किया।