फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मार्च में रामधुन गाते चल रहे थे कांग्रेस के कार्यकर्ता

मार्च में रामधुन गाते चल रहे थे कांग्रेस के कार्यकर्ता

Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मार्च में रामधुन गाते चल रहे थे कांग्रेस के कार्यकर्ता
गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को नवाब साहब के फाटक से रामधुन शांति मार्च निकाला गया। टेढ़ी बाजार, नखास, चीतनाथ, टाउनहाल, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए मार्च आमघाट नई सहकारी कॉलोनी स्थित गांधी पार्क पहुंचा। इसमें शामिल कार्यकर्ता रामधुन गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि हम गांधीजी के बताए हुए सत्य और अंहिसा के रास्ते पर जीवन भर चलते रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मिर्जा अशफाक बेग, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, परवेज अहमद खां, रविकांत राय, अजय सिंह, गिरजादत्त दूबे, मु. राशिद, आशुतोष गुप्ता, सेराजुल हसन, मिलिंद सिंह, सतीश श्रीवास्तव, देवनारायण सिंह, विनोद सिंह, सतीराम सिंह, राजेश तिवारी, जेपी पांडेय, चंद्रशेखर शुक्ला, रामप्रसाद राय, रामनगीना पांडेय, बटुकनारायण मिश्र, सुमेर कुशवाहा, ऊषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, चंद्रिका सिंह, शबीउल हसन, रामजी पांडेय, मुश्ताक खां, धनराज राम, सतीश सिंह, आबिद, शाहनवाज खां, रामवचन कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, मंसूर आलम राइनी, राजेंद्र गाजी, कृष्णा तिवारी, इरफान खां, मकसूद हासमी आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद के नेतृत्व में मुहल्ला चंपा बाग से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के संपन्न होने पर आयोजित सभा में कमेटी के अध्यक्ष श्री अहमद ने कहा कि गांधीजी सभी धर्मों का सम्मान करते थे। वह अहिंसा में विश्वास रखते थे। आज देश में भय का वातावरण है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पुलिस बेलगाम हो गई है। तेल की कीमतें आसमान छू रही है। रामधुन के बाद भगवान से देश को भय के वातावरण से बचाने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जनार्दन राय, सुनील साहू, लाल मुहम्मद राईनी, समीउल्ला खां, राकेश राय, मनीष राय, राजीव सिंह, फैसल कमाल सिद्दीकी, शेर खान, अखिलेश राय, हिमांशु साहू, ऊषा चतुर्वेदी, संजय राय, लालसाहब यादव, रईस अहमद, देवेन्द्र सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, डा. तौफीक अहमद उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed