फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कातिलों की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

कातिलों की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Mon, 24 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कातिलों की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
गाजीपुर। सराफा कारोबारी सुशील वर्मा की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। घटना के बाद से पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी है। लेकिन चौथे दिन भी उसे बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उन्हें पकड़ने के लिए सोमवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चस्पा कराया। पोस्टर में यह अंकित है कि जो भी अज्ञात हमलावरों के संबंध में सही जानकारी और सूचना देता सूचना देता है अथवा व्यक्तिगत रूप से संर्पक करके स्थाई सूचना देता है, उसको 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 21 सितंबर की रात करीब नौ बजे मुहर्रम के न सदर कोतवाली क्षेत्र के सन बाजार (किला कोहना) निवासी युवा सराफा कारोबारी सुशील वर्मा की उस समय बदमाशों ने सर में गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह भाजपा कार्यालय के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर खड़ा होकर शराब खरीद रहा था। वारदात के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था। घटना स्थल पर फोरेसिंक जांच के साथ ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल के आस-पास लगे दो दुकानों के सीसीटीवी कैमरा के फुजेट को देखा था, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी। घटना के दूसरे दिन एडीजी ला अंड आर्डर पीवी रामाशास्त्री और आईजी विजय मीणा ने घटना स्थल के मौका मुआयना कर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। जांच के क्रम में सदर कोतवाल राजीव सिंह ने मृतक की दुकान के शटर को गैस कटर से कटवाकर शनिवार की रात सीसीटीवी फुटेज देखा था, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली थी। घटना के दिन से ही पुलिस लगातार कातिलों की तलाश में भाग-दौड़ कर रही है। मृतक के मोबाइल का काल डिटेल के साथ ही उसके फेसबुक और वाट्स एप को खंगाल रही है, लेकिन उसके हाथ सफलता नहीं लग रही है। परेशान पुलिस ने घटना के चौथे दिन ही नगर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा कराया। इस पोस्टर के माध्यम से लोगों को यह अवगत कराया गया है कि जो भी अज्ञात हमलावरों के संबंध में सही जानकारी और सूचना देता सूचना देता है या व्यक्तिगत रूप से संर्पक करके स्थाई सूचना देता है, उसको 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। उधर सराफा सुशील वर्मा का हत्या करने वालों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही हर पहलू पर जांच-पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में सदर कोतवाल राजीव सिंह सोमवार को दिन में जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में सराफा कारोबारी सुशील वर्मा की हत्या के बाद का वह सीसीटीवी फुटेज देखा, जब घटनास्थल से सुशील को पुलिस जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गई थी। इस फुटेज में दिख रहे कई लोगों को कोतवाल ने चिन्हित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed