{"_id":"5b4791134f1c1b76678b4a7a","slug":"31531416851-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआरआई नहीं कराया तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआरआई नहीं कराया तो कटेगा कनेक्शन
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दस किलो वाट से ऊपर के उपभोक्ताओं ने यदि दो दिन के अंदर मीटर रिडिंग इनफारमिनेशन (एमआरआई) नहीं कराया तो उनके कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह बात नगर एसडीओ शिवम राय ने जारी विज्ञप्ति में कही।
कहा कि शहर में जो बड़े उपभोक्ता हैं, वह एमआरआई नहीं करा रहे हैं। मीटर रीडरों को जाने पर उन्हें वापस कर दे रहे हैं। एमआरआई न कराने वाले उपभोक्ताओं में हमीद सेतु स्थित शम्मे हुसैनी गौसिया अस्पताल, रौजा स्थित हुरैरा खातून आरा मशीन, मालगोदाम गोड स्थित लिविंग होटल, मुहम्मदाबाद स्थित गौरीशंकर राइस मिल तथा प्रकाशनगर स्थित आशीर्वाद फ्लोर मिल शामिल है। कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं को लेकर विभाग गंभीर है। यदि दस किलो वाट से ऊपर के उपभोक्ताओं ने दो दिनों के अंदर एमआरआई नहीं कराया तो उनके खिलाफ विभागीय करते हुए कनेक्शन काटने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमीद सेतु स्थित शम्मे हुसैनी गौसिया अस्पताल, रौजा स्थित संदीप राइस मिल, जैतपुरा स्थित लुटावट महाविद्यालय, फुल्लनपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, सुभाषनगर स्थित हिंदुस्तान स्टील, प्रकाशनगर स्थित ,विशाल वेल्डिंग, गोराबाजार स्थित अंकित फ्यूल स्टेशन और सकलेनाबाद स्थित गर्ग ट्यूब के उपभोक्ताओं काफी समय विद्युत बकाया है। यदि जल्द से जल्द बकाया बिल का भुगतान नहीं करते है तो उनका कनेक्शन काटने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।