फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बड़े भाई के पकड़े जाने पर छोटे ने भरी दुल्हन की मांग

बड़े भाई के पकड़े जाने पर छोटे ने भरी दुल्हन की मांग

Wed, 11 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बड़े भाई के पकड़े जाने पर छोटे ने भरी दुल्हन की मांग

विज्ञापन
म निहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बौरीवीर सिंहपुर (रंजीतपुर) गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे की पहली पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को पकड़ कर थाने ले आई। इसके बाद शादी के मुद्दे को लेकर पंचायत शुरू हो गई। अंतत : बुधवार की सुबह दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन की मांग भरी। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा होती रही।

क्षेत्र के बौरीवीर सिंहपुर (रंजीतपुर) निवासी बिंदू बनवासी की बेटी कश्मीरा की शादी सुहवल थाने के बनवासी निवासी सोमारु बनवासी के बेटे रमेश बनवासी से दस जुलाई को तय थी। नियत तिथि के अनुसार मंगलवार की देर शाम बारात पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष की जमकर खातिरदारी की। बैंडबाजे की धुन पर नाचते-गाते बाराती लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। इसके बाद शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। सिंदूरदान के वक्त रमेश बनवासी की पहली पत्नी अपने मायके के लोगों के साथ वहां पहुंच गई और दूसरी शादी को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसी बीच उसने 100 नंबर पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को पकड़ कर थाने लाने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। ऐसे में शादी की खुशी उदासी में तब्दील हो गई और दुल्हन की आंखों से आंसू बहने लगे। बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान हरिहर राम, पूर्व प्रमुख संजय यादव, डा. प्रदीप यादव, रामजीत यादव, लालजी आदि की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद थाने गए दूल्हा रमेश बनवासी के छोटे भाई दीपक बनवासी से कश्मीरा की शादी हुई। पुलिस ने बताया कि रमेश की पहली पत्नी से उसका कुछ विवाद चल रहा था। जब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है, तो उसने वहां पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिल ने दूल्हा रमेश को थाने लाई। पहली पत्नी ने इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी, लेकिन दूसरी शादी रोकते हुए आपस में बातचीत कर सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed