{"_id":"5b425a284f1c1b0c278b5362","slug":"31531075112-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट जल जाने के कारण आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट जल जाने के कारण आपूर्ति ठप
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। क्षेत्र के सेवराई फीडर से संचालित कई गांव में स्काउट जल जाने के कारण 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। इससे भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उपकेंद्र सेवराई से मनिया, गोड़सरा, मिश्रवलिया, चित्र का डेरा, बक्सड़ा, बरेजी आदि कई गांव में होने वाली बिजली आपूर्ति उपकेंद्र में लगा स्काउट जल जाने के कारण 48 घंटे से पूरी तरह से ठप हो गई है। लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। 48 घंटे से बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस बाबत एसडीओ दिलदारनगर रत्नेश जायसवाल ने बताया कि सेवराई फीडर का स्काउट जल जाने के कारण संबंधित क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। मरम्मत का कार्य चल रहा है जल्द ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।