फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण

बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण

Fri, 06 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण
गाजीपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं माडल प्राइमरी स्कूल फदनपुर के छात्र-छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ड्रेस वितरित किया। ड्रेस पाकर स्कूली बच्चे खुशी से चहक उठे।
विज्ञापन

समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में एबीआरसी अरुण कुमार, ऊषा देवी, नीलिमा चौरसिया आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक रामअवध सिंह कुशवाहा ने किया। भीमापार संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के परिसर में 105 छात्र-छात्राओं को दो-दो सेट ड्रेस वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद शंकर ने कहा कि अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। विद्यालय के प्रधानाध्यपक मनोज सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच ड्रेस बहुत महत्वपूर्ण है। इससे उनमें समानता का भाव आता है। इस मौके फर बुद्धू राम, अनिता यादव, गीता राजभर, बेचई राम आदि उपस्थित थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रमवल के 75 छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव एवं प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि ड्रेस बच्चों के अंदर समानता का बोध कराता है। इस अवसर पर सभी अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बहरियाबाद द्वितीय एवं चकसदर सहित क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लारपुर एवं मुबारकपुर हरतरा में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं ड्रेस का वितरण किया गया। बहरियाबाद द्वितीय पर कुल 61 छात्रों को ड्रेस तथा चकसदर में कुल 130 छात्रों को ड्रेस तथा कक्षा एक के कुल 20 छात्रों को स्कूल बैग दिया गया। इसे पाकर बच्चे खुशी से उछल पड़े। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक परमेश यादव, संजय यादव, नमिता श्रीवास्तव, सुनीता देवी, रीना श्रीवास्तव सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed