फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन गांवों से लाखों की चोरी, दहशत

तीन गांवों से लाखों की चोरी, दहशत

Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
तीन गांवों से लाखों की चोरी, दहशत
करीमुद्दीनपुर/सुहवल(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोर अलग-अलग दो गांवों से लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। जबकि रेवतीपुर थाना क्षेेत्र में भी चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पहली चोरी असावर गांव की है, जहां सेवानिवृत्त आरपीएफ सिपाही रामाधार राय के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों का सामान लेकर चलते बने। दूसरी कमसड़ी गांव की है। गांव के श्रीकिशुन यादव के घर में चोर दबे पांव घुसे और लाखों रुपये के जेवर, नकदी तथा कीमती कपड़े लेकर चलते बने। जबकि तीसरी घटना रेवतीपुर थाने के उधरनपुर गांव की है। यहां मध्य रात्रि के बाद गांव के मनोज राय के घर से नगदी समेत ढाई लाख से अधिक के आभूषण चोर लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य मकान में सो रहे थे। इसी बीच उन्हें आहट सुनाई दी। शक होने पर वह अपनी चारपाई से उठकर छत के ऊपर चढ़े देखा कि मकान की दीवार फांदकर चोर भाग रहे थे।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव में रात को भोजन करने के बाद परिवार के पुरुष सदस्य घर से बाहर सोने चले गए और महिलाएं अंदर सो र्गइं। मध्य रात्रि के बाद घर के पीछे आम के पेड़ के सहारे चोर घर के आंगन में उतरे और एक-एक कर सभी कमरों को खंगाला। चोर घर के अंदर से चार बक्से लेकर भागने लगे। तभी आहट पाकर महिलाओं की नींद टूट गई। वह शोर मचाने लगी, लेकिन चोर माल सहित भागने में सफल रहे। घरवालों के मुताबिक चोर लगभग चार लाख रुपये के जेवर, कीमती कपड़े और हजारों रुपये नगदी लेकर चले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव निवासी श्रीकिशुन यादव के घर से चोर दबे पांव घुसे और दो लाख रुपये के जेवर, नकदी तथा कीमती कपड़े लेकर चलते बने। घटना के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। उधर, सीओ मुहम्मदाबाद तथा करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि असावर तथा कमेसड़ी में चोरी की घटना उनके संज्ञान में है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। उधर रेवतीपुर थाने के उधरनपुर गांव में रविवार की रात चोर दीवार फांदकर मनोज राय पुत्र अरविंद राय के घर में घुस गए और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अटैची और बक्से में रखा करीब दो लाख के सोने-चांदी का आभूषण, हजारों रुपये की कीमती साड़ियां, महत्वपूर्ण कागजात तथा 65,000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना होते ही पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के वक्त मनोज राय आंगन में सो रहे थे। शक होने पर वह अपनी चारपाई से उठकर छत के ऊपर चढ़े, देखा की मकान की दीवार फांदकर कई लोग भाग रहे हैं। वह शोर मचो हुए तेजी से नीचे आए। शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके की तरफ दौड़ पड़े। पीड़ित मनोज राय कमरे की हालत देखे तो अवाक रह गए। उनकी मां ने तो चार भर सोने व चांदी के आभूषण, दर्जनों कीमती साड़ियां, कागजात, हजारों की नगदी आदि सामान चोर लेकर चले गए। घटना की सूचना डायल 100 पर दी गई। लेकिन चोरों का कहीं सुराग नहीं मिला। इस संबंध में रेवतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर ने बताया कि चोरी की सूचना पीड़ित की तरफ से मिली है, जिसकी जांच-पड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि जल्दी चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed