फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मेरे कार्य से कार्यकर्ता शर्मिंदा हुआ तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

मेरे कार्य से कार्यकर्ता शर्मिंदा हुआ तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

Thu, 15 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मेरे कार्य से कार्यकर्ता शर्मिंदा हुआ तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास
जखनियां/मनिहारी (गाजीपुर)।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जीविकोपार्जन अथवा अन्य किसी व्यवसायिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के भाव से राजनीति करते हैं और हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। जिस दिन भी मेरे किसी एक छोटे से कार्य से पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा, उस दिन मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने यह बातें कस्बे के सनसाइन पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को आयोजित जखनियां विधानसभा भाजपा बूथ सम्मेलन में कहीं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। ईमानदार कार्यकर्ता के बलबूते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि आजाद भारत के इतिहास में सबसे मजबूत सरकार देने में सक्षम हो सकी है। देश में पहली बार ऐसी सरकार चल रही है, जो जनता को समर्पित है। प्रधानमंत्री का एक ही सपना है, स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत का निर्माण। विकास कार्यों के लिए जखनियां युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव द्वारा रेल राज्यमंत्री को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, बृजेंद्र राय, रामहित राम, प्रभुनाथ चौहान, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, मुराहू राजभर, किसान मोर्चा राष्ट्रीय टीम के अमित यादव, छोटेलाल, विपिन सिंह, भाजयुमो के राजेश भारद्वाज, प्रमोद वर्मा, जखनिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ओमकार सिंह, उमा पाल, दुर्गविजय शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, दयाशंकर सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, धर्मवीर भारद्वाज, पुष्पा पाठक, मधुबाला सिंह, शंभूनाथ त्रिपाठी, राजेश यादव, राहुल चौरसिया सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी, संयोजक और बूथ प्रमुख उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम ने किया। उधर, मनिहारी क्षेत्र के ग्राम युसूफपुर (खड़बा) में टंडाबीर बाबा मंदिर निर्माण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। टंडाबीर बाबा मंदिर परिसर में बैकुंठ धाम का शिलान्यास करते हुए कहा की टंडाबीर बाबा का पावन धाम देश का नंबर वन बैकुंठ धाम बनेगा, जो पर्यावरण के दृष्टि से सुसज्जित होगा। इस मौके पर प्रभुनाथ चौहान, ब्रजभूषण दुबे, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, सुनील सिंह, मुराहू राजभर, सुशील सिंह, कपिलदेव राय, लालजी सिंह, खरभू चौहान, अजय सिंह, विरेंद्र चौहान, पंकज दुबे, सुनील, विनोद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष डा. रामरतन यादव एवं संचालन राजेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed