{"_id":"5a20408e4f1c1b8e698bf0a6","slug":"31512063118-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 टेबुलों पर 540 कर्मी करेंगे मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 टेबुलों पर 540 कर्मी करेंगे मतगणना
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के आठ नगर निकायों में हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार को होगी। अध्यक्ष और सभासद पद की 54-54 टेबुल पर होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए 630 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान कुल 540 कर्मी मतों की गणना करेंगे। जबकि शेष कार्मिक रिजर्व रखे जाएंगे। दिन में दो बजे तक नतीजे आ जाने की उम्मीद है।जिले की तीन नगरपालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायतों के लिए 22 नवंबर को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में सभी आठ निकायों के 205547 मतदाताओं में से 57 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद निर्धारित स्थानों के स्ट्रांगरूम में मतपेटी जमा की गई थी। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना के लिए 630 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई। इन कार्मिकों को 28 नवंबर को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में प्रशिक्षित किया गया। मतगणना के लिए 126 गणना पार्टी बनाई गई है। इसमें से 108 मतगणना पार्टी यानी 540 कार्मिक मतों की गिनती करेंगी। शेष पार्टियों के 90 कर्मी रिजर्व में रहेंगे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक-जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि प्रत्येक मतगणना पार्टी में एक गणना पर्यवेेक्षक, तीन गणना सहायक एवं एक अतिरिक्त गणना सहायक को नियुक्त किया गया है।
मतगणना कार्मिक सुबह 6 बजे संबंधित मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें बताया जाएगा कि उन्हें किस टेबुल पर मतगणना का कार्य करना है। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर एवं नगर पचायत जंगीपुर का स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नगर पालिका परिषण जमानिया एवं नगर पंचायत दिलदारनगर का तहसील मुख्यालय जमानिया, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद की इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, नगर पंचायत सैदपुर की टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर, नगर पंचायत सादात की तहसील मुख्यालय जखनियां एवं नगर पंचायत बहादुरगंज की गणना नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद में मतगणना होगी। बैरीकेटिंग कर मतगणना कक्ष में जाली लगाई गई है। दिन में दो बजे तक नतीजे आ जाएंगे।