{"_id":"5970ed034f1c1bc27f8b46cc","slug":"31500572931-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के खिलाफ कार्रवई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के खिलाफ कार्रवई की मांग
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें बीते 18 जुलाई को करदह कैथवली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला चौहान द्वारा राशन कार्ड के सत्यापन के समय कार्यकर्ता और उनके भांजा कुछ लोगों द्वारा हमला, गाली-गलौज करने के साथ ही बुकलेट फाड़ने के घटना पर रोष व्यक्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम से अधिकारी से मुलाकात की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पदाधकारियों को बातों को सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मरदह थानाध्यक्ष को पत्र लिखा। इस पर पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी, जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे, जिला महामंत्री डा. माया सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश, शहर संरक्षक सतीश गुप्ता, ममता अधिकारी आदि शामिल थे।