फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हैंडपंपों और ट्यूबवेल ने पानी देना किया बंद

हैंडपंपों और ट्यूबवेल ने पानी देना किया बंद

Sun, 18 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंपों और ट्यूबवेल ने पानी देना किया बंद
कासिमाबाद (गाजीपुर)। लगातार सूखा की मार झेल रही जनता अब पानी की मार से परेशान है। पूरे क्षेत्र में लंबी और गहरी बोरिंग तथा सबमर्सिबल के बढ़ते प्रयोग से छोटे हैंडपंपों एवं ट्यूबवेल ने पानी देना बंद कर दिया है। इस कारण गरीब और कमजोर तबका काफी परेशान दिख रहा है। जिस गति से सबमर्सिबल लग रहे हैं। अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।
विज्ञापन

जनपद का सबसे पिछड़ा क्षेत्र होने के नाते यहां के लोग काफी गरीब और मध्यम वर्ग के है। यहां के लोगों को पीने का पानी पहले कुंआ से मिलता था। धीरे-धीरे जब लोगों ने तरक्की करना शुरू किया तो यहां के लोगों ने पीने के पानी के लिए चार नंबर हैंड पंप लगाना शुरु किया और यह हैंडपंप काफी कम खर्च में आम जनता की पहुंच का हो गया। इस समय जब लोगों का रहन-सहन बढ़ा है तो हर घर में गहरी और लंबी बोरिंग के साथ सबमर्सिबल का प्रयोग काफी बढ़ गया है। धीरे-धीरे इसने इतनी तेज गति पकड़ी है कि अगल-बगल के चार नंबर हैंडपंप और ट्यूबवेल ने पानी देना बंद कर दिया है। इस समय पूरे क्षेत्र में चार नंबर हैंडपंप और ट्यूबवेल के बंद होने से गरीब और कम पूंजी वाले परिवार इसकी मार झेल रहे है। समय रहते अगर सबमर्सिबल वाली बोरिंग पर रोक नहीं लगाई गई तो पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ सकता है। पानी का लेवल काफी नीचे हो जाएगा। पानी का लेवल नीचे होने के कारण आम जनता के वश की ये बोरिंग नहीं रह जाएगी। इस प्रचंड गर्मी में लोगों को पानी के लिए अभी से भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलस्तर नीचे खिसकना चिंता का विषय है। पानी संरक्षण का कार्य को केंद्रीय भूगर्भ जल संरक्षण विभाग देखता है। इस समस्या से इस विभाग को अवगत कराया जाएगा। अनूप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed