फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   263 couples took seven rounds, 4 got NIKAH

Ghazipur News: 263 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 4 का निकाह

Mon, 13 Mar 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
263 couples took seven rounds, 4 got NIKAH
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आरटीआई मैदान में सजे मंडप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आरटीआई मैदान (नवीन स्टेडियम) में पूरे विधि विधान से मंडप सजे । शादी समारोह की शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
सामूहिक विवाह योजना में जनपद के सभी विकास खंडों, नगर पालिका, नगर पंचायत के 267 जोड़ों का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इसमें चार मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बटन दबाकर 35-35 हजार रुपये की धनराशि वधुओं के खाते में हस्तांतरित किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नव विवाहित वर-वधुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है, उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के जरिए गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारोंको इसका लाभ दिया है। हर मां बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह धूमधाम से हो । इसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत हर एक बेटियों को 35 हजार रुपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामग्री भी प्रदान की जाती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई आम बेटियां नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की बेटियां है। इनको सताने वालों का अंजाम अच्छा नहीं होगा।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम महिलाओं के प्रति समाज में फैली कुरीतियां को खत्म करने का सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर सभी दांपत्य जोड़ो को पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए गए और सालगिरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपील की। इस मौके पर आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed