{"_id":"63348f294e0a1e4cb857cfee","slug":"26-people-booked-for-electricity-theft-ghazipur-news-vns676623741","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सुहवल/दिलदारनगर थानाक्षेत्रों में बिजली विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुछ 26 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया । दोनों जगहों पर मिलाकर करीब सवा दो लाख की वसूली की गई।
सुहवल में उपखंड अधिकारी प्रवीन मौर्या के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में बिजली चोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ मार्निंग रेड डाला।
टीम की ओर से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जबकि दस कनेक्शन काटने, तीन नया मीटर, दो भार वृद्धि व करीब सवा लाख की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान क्षेत्र के सुहवल, सोनवल, अंधारीपुर, मुरतपुरवां, रमवल सुगवलियां आदि गांव में छापेमारी की गई। इसके अलावा टीम ने दस हजार से अधिक बकाया के 10 लोगों के कनेक्शन काटा जबकि दस लोगों से एक लाख 20 की बकाया राजस्व की वसूली किया गया। उपखंड अधिकारी प्रवीन मौर्या ने उपभोक्ताओं व अन्य लोगों को चेताया कि बिजली पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
वहीं दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में बिजली विभाग की ओर से बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिजली चोरी करते हुए 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई। वहीं एक लाख की वसूली भी की गई । अवर अभियंता तापस कुमार और विद्युत खंड अधिकारी कमलेश ने अपनी टीम को लेकर खजूरी गांव में बिजली चोरी को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान में पुराने बकायेदारों से बकाया जमा करने तथा अवैध रूप से बिजली चोरी के आरोप में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई । अधिकारियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन बाद फिर खजरी गांव में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुराने बकायेदारों को भी बताया गया कि अपनी बिजली की बकाया तत्काल जमा करें। नहीं तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।