{"_id":"57a0e13f4f1c1b54762b935f","slug":"26-km-jaam-on-ghazipur-jamania-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन से गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर राघोपुर तथा खांपुरा गांव के पास सड़क पर ट्रकों के फंस जाने के कारण पिछले आठ दिन से बड़े वाहनों का आवागमन ठप है। जाम स्थल के दोनों तरफ करीब 26 किलोमीटर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि छोटी कारें, बाइक सवार और पैदल यात्री किसी तरह से आ-जा रहे हैं। जाम में फंसे ट्रक चालक भूख और प्यास से परेशान होते हुए खराब सड़क और प्रशासन को कोस रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति जस की तस थी।
गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर राघोपुर गांव के पास शनिवार को मार्ग के गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। इसकी वजह से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जाम स्थल के दोनों तरफ करीब 26 किलोमीटर तक वाहनों के लाइन लगी है। किसी तरह से पैदल और बाइक सवार आवागमन कर रहे है। जाम में फंसे ट्रक चालक और खलासी गर्मी की वजह से परेशान है। वह बार-बार ट्रक से उतरकर यह पता करने के लिए परेशान है कि आवागमन कब तक सुचारु होगा।
जाम की वजह से स्कूली बच्चे मतसा-महेवा, मलसा-डढ़नी और ताजपुर-ढढ़नी मार्ग से होकर आ-जा रहे हैं। इन मार्गों सिग्नल न होने से कई बार जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। जाम में फंसे ट्रक में रोष गहराता रहा है। उनका कहना है कि एक तरफ जहां आवागमन ठप है, जबकि संबंधित विभाग आवागमन सुचारु कराने के लिए गंभीर नहीं है। इस संबंध में एनएच-97 के एई डीएन कुशवाहा ने बताया कि फंसे ट्रक को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग पर मौजूद गड्ढों को भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग पर कई स्थानों पर मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हैं, लेकिन खांपुरा के पास मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ है। पिछले मंगलवार को गड्ढे के बीच से निकलते समय एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे वह सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
मार्ग पर फंसे ट्रक को हटवाने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया गया है। जेसीबी से फंसे ट्रक को हटवाकर जल्द से जल्द आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। राजकुमार गौतम, उपजिलाधिकारी