{"_id":"668991e4e8cb15403f0ba964","slug":"250-meritorious-people-were-honoured-their-spirits-soared-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-117140-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सम्मानित किए गए 250 मेधावी, हौसलों को मिली उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सम्मानित किए गए 250 मेधावी, हौसलों को मिली उड़ान
विज्ञापन
गाजीपुर। अपने सपनों को समर्पण तथा सतत् परिश्रम के साथ प्राप्त करें। चुनौतियों को सफलता के अवसर के रूप में स्वीकारें। परिस्थितियों से घबराएं नहीं लगन एवं साहस होगा तो आप अपने और माता-पिता के सपने को पूरा कर सकेंगे।
उक्त बातें अमर उजाला भविष्य ज्योति अचीवर अवाॅर्ड के बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। महुआबाग स्थित कान्हा हवेली शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति अचीवरर्स अवाॅर्ड सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई के दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 250 छात्र-छात्राओं को अवाॅर्ड से नवाजा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा की सदस्य डाॅ. संगीता बलवंत, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मेधावियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि कॅरिअर का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों से हार नहीं मानी और साहस का परिचय देते हुए मंजिल प्राप्त कर ली। अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं जिससे आसानी से मंजिल तक पहुंच सकें। अभिभावकों से बच्चों पर किसी विषय को लेकर दबाव न बनाने की अपील की।
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि हम जो पढ़ें संपूर्णता के साथ पढ़ें। हमें अपने को हर दिन अपडे़ट रखना है। छात्र जीवन की चर्चा करते हुए बताया कि पढ़ाई के दौरान कभी ज्यादा तो कभी कम अंक आए, लेकिन उसे पीछे छोड़ते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुटे रहें। ऐसे मित्रों का चुनाव करें जो उन्हें समय-समय पर प्रेरित कर आगे बढ़ाने का काम करें। काबिल बनिए सफलता आपके कदम चूमेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि स्कूल से कालेज तक की यात्रा कुछ कर दिखाने का सबसे अच्छा समय होता है। शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास होता है। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने कहा कि आपको जीवन में जो भी लक्ष्य हासिल करना है उसके लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करें राह में कोई बाधा आए वह मंजिल पाने से रोक नहीं सकती। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने कहा कि मेडल, प्रशस्तिपत्र मेधावियों की मेहनत का परिणाम हैं। इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहेंं। संचालक शुभम तिवारी ने किया।