{"_id":"5f0347018ebc3e431c23684b","slug":"25-thousand-cash-from-salesman-looting-bike-stole-the-bike-ghazipur-news-vns53430551","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर सेल्समैन से 25 हजार नकदी व बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा सटाकर सेल्समैन से 25 हजार नकदी व बाइक लूटी
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव स्थित पानी टंकी के पास रविवार की रात एक बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने तमंचा सटाकर बियर दुकान सेल्समैन की बाइक, मोबाइल और 25,000 नकदी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुटी रही, लेकिन लुटेरों को चिनति करने में असफल रही।
सैदपुर कोतवाली के रावल गांव निवासी राजाराम यादव धरम्मरपुर स्थित बियर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वह रोज की तरह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। दीनापुर गांव स्थित एक बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने सेल्समैन की बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। अभी वह कुछ समझ पाता तब-तक एक लुटेरा तमंचा सटाने के साथ मारने-पिटने लगा और उसके पास मौजूद 25 हजार नकदी, बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इसी दौरान एक युवक की नजर जब पड़ी तो वह भुक्तभोगी को बैठाकर लुटेरों का पीछा करने लगा लेकिन लुटेरे तमंचा लहराते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इधर, रात में ही एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए एवं बड़सरा बाजार स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। घंटों छानबीन के बाद भी लुटेरे चिह्नित नहीं हो सके। फिलहाल पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
लूट की दूसरी घटना से भयभीत लोग
करंडा। बियर दुकान के सेल्समैन के साथ हुई लूट की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। करीब डेढ़ माह पूर्व कुचौरा गांव के पास स्कार्पियों सवार लुटेरों ने गोशंदेपुर निवासी स्कूल प्रबंधक अरुण सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली थी। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि इन क्षेत्रों में अंधेरे में निकलना खतरे से खाली नहीं है। वजह पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब किसी के साथ अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
लुटेरों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक दुकानों पर लगे सीसी टीवी फूटेज का खंगाला गया। जल्द ही लुटेरों को चािन्हित कर दबोच लिया जाएगा। - ओजस्वी चावला, सीओ सिट।