{"_id":"56f6dfe54f1c1b7d30f14ed2","slug":"25-persons-were-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हस्तियां की गईं सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हस्तियां की गईं सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 25 हस्तियों को बदलाव की बयार कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उम्मीद समेत अन्य स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजन मंडल ने रेलवे के विकास में उल्लेखनीय कार्य के लिए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, स्वच्छता अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के लिए सुलभ कांपलेक्स के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक, इंडियन रेलवे के फाइनेंसियल कारपोरेशन के एमडी राजी दत्त, आरबीएनएल के सीएमडी, सतीश अग्निहोत्री, रेल नेट के एमडी आरएक बहुगुणा, सीएमडी अनिल गुप्ता, रेलवे बोर्ड के सलाहकार प्रभुनाथ चौहान, कलक्टर घाट सफाई टीम के ओमकारनाथ मिश्र, मूक बधिर विद्यालय की प्रबंधक शकुंतला राय के प्रतिनिधि, रामहित राम, रामराज वनवासी, सच्चिदानंद राय, आरपी शर्मा, विजय जायसवाल, सुरेंद्रनाथ भारतीय, साहित्यकार डा. पीएन सिंह, जितेंद्रनाथ पाठक, रामनरेश विश्वकर्मा, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर अरविंद शर्मा, चिकित्सक डा. आरपी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अभयनारायण, नगर पालिका के चेयरमैन विनोद आग्रवाल आदि को सम्मानित किया। इस दौरान घाट की सफाई में योगदान देने वाले बच्चों ने रेल राज्य मंत्री को मोमेंटों प्रदान दिया।
बदलाव की बयार कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने केंद्रीय विद्यालय, बैजनाथ इंटरकालेज, कान्वेंट स्कूल और राजकीय सिटी इंटर के दो-दों छात्रों को टैब दिया। इसके अलावा 290 अन्य छात्रों को टैबलेट प्रदान किया जाना है जिन्हें बाद में कार्यक्रम आयोजित कर दिया जाएगा।
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने उम्मीद संस्था के सदस्य प्रांजल श्रीवास्तव की ओर से तैयार किए गए स्वच्छ गाजीपुर मोबाइल एप का उद्घाटन किया। इस ऐप पर गाजीपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का विवरण रहेगा। इसके माध्यम से युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। रेल राज्य मंत्री ने युवाओं की ओर से घाटों की सफाई के कार्य को सराहा और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने परिवार के युवाओं को इस कार्य के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर उम्मीद संस्था के निदेशक सिद्धार्थ राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विकास के मामले में पूर्वांचल दशकों से उपेक्षित रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनकी अगुवाई में केन्द्र में सरकार बनने के बाद आज पूर्वांचल में तमाम विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पूर्वांचल के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। यही वजह है कि पूर्वांचल में एम्स बनने जा रहा है।
शहर के कलेक्टरघाट पर शनिवार की शाम आयोजित बदलाव की बयार कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को देश की जरा भी चिंता नहीं थी। उसके शासनकाल में जहां औसत दो किलोमीटर प्रतिदिन सड़क बनती थी वहीं वर्तमान सरकार 12 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क का निर्माण करा रही है। सरकार किसानों के हित का पूरा ख्याल रख रही है। संसद में गतिरोध पैदा कर कांग्रेस जरूरी बिल पास नहीं होने दे रही है।
केन्द्र सरकार की तरफ से कराए जा रहे कार्यों में व्यवधान डालने की साजिश कर रही है। कांग्रेस की सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि मोदी सरकार पारदर्शी ढंग से काम कर रही है और उसकी नीतियां आम जन से जुड़ी हुई हैं। जमीन अधिग्रहण में किसानों को चार गुना मुआवजा शीघ्र दिया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि अब भाषण और नारों से काम नहीं चलेगा। केन्द्र की सरकार देश का चौमुखी विकास करने के लिए कृतसंकल्पित है। स्वच्छता अभियान की चर्चा करते कहा कि इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जिस दिन तिथि निश्चित कर देंगे उस दिन से सप्ताह में तीन दिन गाजीपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक और संचालन हरिनारायण हरीश एवं सिद्धार्थ राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, गजराज सिंह, अनिल पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, डा. नदीम अदहमी, शिवबिहारी पांडेय, नरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, अजय राय दारा, संजय चौरसिया आदि उपस्थित थे।