फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   24480 candidates for the Home Guard recruitment examination will appear at 11 centers

Ghazipur News: 11 केंद्रों पर बैठेंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के 24480 अभ्यर्थी

Thu, 16 Apr 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
24480 candidates for the Home Guard recruitment examination will appear at 11 centers
गाजीपुर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक किया जा रहा है। तीन दिनों तक दो-दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 24480 अभ्यर्थी बैठेंगे। इनके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। साथ ही सहायक केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए जाएंगे। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती को लेकर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में यह 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी। रोजाना दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में एक पाली में 4080 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह से तीन दिन में कुल छह पालियों में 24480 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी जबकि दूसरी दिन में तीन से पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने एवं इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी से लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस परीक्षा के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं उनमें आदर्श इंटर काॅलेज, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, एमएएच इंटर काॅलेज, राजकीय पालीटेक्निक काॅलेज, इंटर काॅलेज खालिसपुर, शहीद स्मारक इंटर काॅलेज, महिला महाविद्यालय आदि प्रमुख हैं। बनाए गए सभी 11 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इतनी ही संख्या में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती होगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो-दो पालियों में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। 11 केंद्रों पर 24480 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed