फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   24 shuttlers, including 9 girls, selected for the divisional badminton tournament.

Ghazipur News: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए 9 लड़कियों समेत 24 शटलर चयनित

Sun, 13 Sep 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
24 shuttlers, including 9 girls, selected for the divisional badminton tournament.
पुलिस लाइन स्थित इंडोर हॉल में 70वीं माध्यमिक मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र। स
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन स्थित इंडोर हॉल में शनिवार को एसएम नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी के नेतृत्व में 70वीं माध्यमिक जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 से अधिक शटलरों ने भाग लिया था, जिसमें से 22 छात्र व छात्राओं का चयन 70वीं माध्यमिक मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अंडर-14 आयुवर्ग में एसएनआईसी सादात के किशन, जीआईसी गाजीपुर के विशाल यादव, एसएनआईसी सादात के कृष्णा और जीआईसी गाजीपुर के दिव्यांश खरवार का चयन किया गया है। वहीं, अंडर-17 में एसडीएनआईसी भीमापार के रुद्र प्रताप यादव, बीआईसी सादात के सत्यम मौर्य, बीआईसी सादात के सुमित राजभर, एनएनआईसी नंदगंज के अभय विश्वकर्मा, एसडीएनआईसी भीमापार के शिवम यादव का चयन किया गया। अंडर-19 में एमबीएनएसएस गोविंदपुर मठिया के अमन कुशवाहा, बीआरआईसी पचरा नंदगंज के राहुल कुशवाहा, एसएसआईसी नंदगंज के सनी कुमार, जीआईसी गाजीपुर के सिद्धार्थ पांडेय का चयन किया गया है।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के अंडर-14 में एलसीआईसी गाजीपुर की आराध्या आर्या, एसएसआईसी नंदगंज की रिया यादव, एसएनआईसी सादात की आराध्या पाल का चयन किया गया है। अंडर-17 में एसएसआईसी नंदगंज की तनु विश्वकर्मा, एसएसआईसी नंदगंज की अंकिता मौर्य का चयन किया गया। अंडर-19 के एलसीआईसी गाजीपुर की प्रियंजली पासवान, एसएसआईसी नंदगंज की खुशी, एलसीआईसी गाजीपुर की काशिश गौतम और एसएसआईसी नंदगंज की पायल कुमारी का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में उदय शर्मा थे। अंत में विजेताओं को एसएम नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी के प्रधानाचार्य सेराज अहमद ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अखंड प्रताप राय, मुरलीधर राय, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन स्थित इंडोर हॉल में 70वीं माध्यमिक मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र। स

पुलिस लाइन स्थित इंडोर हॉल में 70वीं माध्यमिक मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed