{"_id":"5f16ff8846fb5c220e3cf9d2","slug":"23-corona-infected-including-sp-office-worker-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में एसपी कार्यालय के कर्मचारी समेत 23 कोरोना संक्रमित, शहर के 19 संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में एसपी कार्यालय के कर्मचारी समेत 23 कोरोना संक्रमित, शहर के 19 संक्रमित
Tue, 21 Jul 2020 08:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एक कर्मचारी समेत 23 की रिपोर्ट मंगलवार की शाम कोरोना संक्रमित आने से हड़कंप मच गया। इनमें सबसे अधिक नगर क्षेत्र में पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी, जखनियां के निजामपुर अरखपुर में एक महिला, मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर के एक, नगर के मारकीनगंज के तीन, मिश्रबाजार में 12 एवं महुआबाग कचहरी रोड में एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री को खंगालने में जुटी हुई है। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 616 पहुंच चुकी है। 369 स्वस्थ हो चुके हैं और आठ की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस का आंकड़ा 239 पहुंच गया है।
विज्ञापन