फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   23 cattle recovered on the boat, were being smuggled to Bihar

नाव पर 23 मवेशी बरामद, तस्करी कर ले जाए जा रहे थे बिहार

Fri, 26 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
23 cattle recovered on the boat, were being smuggled to Bihar
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हुआ, जिसमें एक डीजल चलित बड़ी नाव में तस्कर 23 मवेशियों को लेकर नदी के जरिए बिहार जाते दिख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों को देखकर तस्कर और नाविक फरार हो गए।
विज्ञापन

इधर दोपहर तक ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव पर लदे जानवरों को कब्जे में ले लिया। बरामद पशुओं में 15 गाय, तीन बछड़ा और पांच सांड़ है। पुलिस तस्करों और नाविक की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रामपुर गंगा घाट पशु तस्करों के लिए सेफ जोन बन चुका है। तस्करी को रोकने के लिए जब पुलिस अधिकारी मार्गों पर सक्रिय होते है, तो पशु तस्कर नदी वाले मार्ग का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रेवतीपुर थाने के पुलिस कर्मियों के सहयोग से रामपुर गंगा घाट से बड़ी नावों के सहारे गहमर बारा होते हुए पड़ोसी राज्य बिहार पहुंचते है। यहां पहले से ही तैयार बैठे पशु तस्करों के दूसरे सदस्य वाहनों पर लाद इन्हें बंगाल लेकर चले जाते हैं। ग्रामीणों ने तो यहां तक आरोप लगाया कि नदी किनारे ले जाते समय इन पशुओं को नशीली दवा खिलाई जाती है या नशे का इंजेक्शन लगाया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया मवेशियों को बरामद कर लिया गया है। जल्द ही तस्कर और नाविक को चिन्हित कर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed