फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए तैयार हुआ माइक्रो प्लान

दो वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए तैयार हुआ माइक्रो प्लान

Wed, 01 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए तैयार हुआ माइक्रो प्लान
गाजीपुर। दो वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण कराकर उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए सीएमओ कार्यालय के सभागार में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें टीकाकरण के माइक्रो प्लान के बारे में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने की। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि जो परिवार अपने बच्चों को टीका लगवाने से मना करते हैं, उन्हें वहां के सम्मानित के सहयोग से टीकाकरण की जरूरत और उसके फायदे के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर तैनात महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर सकें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. केके वर्मा, यूनिसेफ प्रतिनिधि आशीष सिंह, यूएनडीपी प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उपाध्याय, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. पंकज सुथार ने विचार व्यक्त किया। यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि सादिक अली ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed