फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आज दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है पाकिस्तान

आज दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है पाकिस्तान

Sun, 31 Mar 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
आज दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है पाकिस्तान
मनिहारी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को भाजपा की ओर से क्षेत्र के सरायगोकुल, चौरा, यूसुफपुर खड़बा, मोहब्बतपुर, मरदानपुर, सुरहुरपुर, कैथोली, भदौरा उर्फ घीनहा गांव, भगीरथपुर और पहाड़पुर खुर्द में जनसंवाद का आयोजित किया गया। इसमें गाजीपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश की आर्थिक गति तेजी से बढ़ी है। न्यूनतम नागरिक सुविधाएं हर व्यक्ति को मिली हैं। देश ने अंतरिक्ष में सुपर पावर की एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे अब हम पाकिस्तान के सूचना तंत्र को ध्वस्त कर सकने में सक्षम हो गए हैं। यह चुनाव देश के मान-सम्मान के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भावनाओं में बहकर नहीं, विवेक के आधार पर मतदान करें। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश कुमार सिंह, मुराहू राजभर, राजेश राजभर, शशिकांत शर्मा, कपिलदेव राय, श्यामनारायन राम, ओमकार सिंह, संदीप सिंह, भैयालाल तिवारी आदि मौजूद थे। इससे पहले नगर में मालगोदाम रोड पर सुबह चाय पर चर्चा में सुनील सिंह, सरोज कुशवाहा, अमरनाथ दुबे, विश्वामित्र सिंह, मारकंडेय सिंह, रासबिहारी राय, अजय राय दारा, रामेश्वर तिवारी, कुवंर बहादुर सिंह, शशिकांत शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed