{"_id":"5c66f4d3bdec22090f3fc5c0","slug":"21550251219-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर किए गए हमले में शहीद सिपाहियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। टैक्सी स्टैंड स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पाक परस्त आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय सैनिकों ने जो अभियान चला रखा है। उससे आतंकवादियों तथा उसके पोषकों की चूलें हिल चुकी हैं। इससे उनकी बौखलाहट बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि मानव तथा मानवता के दुश्मनों का देश एवं समाज में कोई स्थान नहीं है। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब भारतीय सिपाहियों की ओर किसी ने आंख दिखाई है उस आंख को भारतीय सैनिकों ने निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दो मिनट का मौन भी रखा गया और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, आईटी विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, दीपक सिंह, जितेंद्र कुमार, सुनील चौहान, विष्णु गुप्ता, इशांक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।