फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खेती से पहले खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं

खेती से पहले खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं

Tue, 09 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खेती से पहले खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं
सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कृषि निवेश मेला एवं खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत बीज, खाद के साथ खेती की नवीन तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा की खेतों की जितनी अधिक जुताई की जाती है। खरपतवार उतने ही कम उगते हैं। विभिन्न फसलों को 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसमें 13 तत्व पौधे जमीन से लेते हैं। ऐसे में खेती से पहले खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करानी चाहिए। सही बीजों का चुनाव करने के साथ ज्यादा से ज्यादा जैविक खादों का उपयोग करें। डॉ. सीपी सिंह ने धान आदि खरीफ फसलों की जानकारी के साथ नई एवं उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करने एवं कम लागत में अधिक पैदावार की जानकारी दी। कहा कि खेती से पहले मृदा परीक्षण बेहद जरूरी है। खेतों में रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से बचने की सलाह दी। कहा कि अधिक उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी क्षारीय हो जाएगी। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी किशोर कुमार सिंह ने कहा कि मिट्टी में सल्फर का प्रयोग छह किलो प्रति बीघा जबकि तिलहन की फसलों में इसका उपयोग दो गुना मात्रा में करनी चाहिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हरिनारायण, एडीओ पंचायत अशोक कुमार पांडेय, अवनीश कुमार, उपेंद्र कुमार शर्मा, जिला तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह, एडीओ एजी अनिल कुमार, गजेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, कृपाशंकर राय, विजय यादव, लल्लू राय, डॉ. संदीप सरोज, नारायण बिंद, संजय सिंह, पवन, रविशंकर उपाध्याय, विनोद, प्रवीण, गुड्डू राय, बचाऊ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed