{"_id":"5babcd98867a557ff5670e18","slug":"21537985944-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन भी नहीं हुई युवक के शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन भी नहीं हुई युवक के शव की शिनाख्त
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील परिसर के तालाब में छह दिन पहले सुबह एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। छह दिन बाद भी मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हुई। हालांकि पुलिस शिनाख्त करने के प्रयास में लगी हुई है।
मालूम हो कि बीते बीतें शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने तहसील परिसर में स्थित तालाब में एक युवक का शव देखा था। मृतक काला जिंस पैंट और काला टी-शर्ट पहने हुए था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।