{"_id":"5b4641734f1c1b5d478b60bc","slug":"21531330931-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कारोबारी से 2.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कारोबारी से 2.
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील के मोबाइल कारोबारी मुहम्मद तौकीर उर्फ राजा के बैग में रखा करीब दो लाख 80 हजार रुपये उचक्कों ने गायब कर दिया। घटना उनके साथ तब हुआ जब वह वाराणसी के दालमंडी में थोक खरीद करने गए थे। उन्होंने चौक थाने में लिखित तहरीर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में कुछ भी पता नहीं कर सकी है। इधर घर आने के बाद से वह बीमार हालत में पड़ा है।
मुहम्मदाबाद के दाऊदपुर निवासी कुतुबुद्दीन खान के पुत्र मुहम्मद तौकीर उर्फ राजा की चौक में राजा मोबाइल के नाम से दुकान है। इस पर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की बिक्री के साथ ही उनकी मरम्मत और डाउनलोडिंग आदि का काम होता है। आठ जुलाई को वह बनारस के दालमंडी बाजार में पुराना पेमेंट जमा करने तथा अन्य खरीददारी के लिए गए थे। वह अपनी पीठ पर रुपयों से भरा बैग लटकाए थे। इसी बीच उचक्कों ने बैग में ब्लेड मार कर उसमें रखा दो लाख अस्सी हजार रुपये उड़ा दिया। राजा को इस बात की जानकारी तब हुई जब उन्होंने पेमेंट देने के लिए अपना झोला खोला। पैसे गायब देख कर वह बदहवास हो गए। बाद में वह चौक थाने पहुंचें तथा घटना की लिखित तहरीर दिया। राजा ने बताया कि दो दिन बाद भी पैसों का कोई पता नहीं चल सका है। तौकीर, घटना के बाद से चिंता में बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन