फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   केबिल कटने से ठप है बीएसएनएल सेवा

केबिल कटने से ठप है बीएसएनएल सेवा

Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
केबिल कटने से ठप है बीएसएनएल सेवा
जमानिया(गाजीपुर)। विद्युत विभाग कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा इंटरनेट से जुड़े उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा लाइन बिछाने के लिए टेलीफोन की केबिल का काट दी जा रही है। इससे कई-कई दिनों तक संचार व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। केबिल कटने से स्टेशन बाजार का टेलीफोन तीन दिनों से ठप है। इससे जहां बैंक में लेन-देन का काम ठप रहा, वहीं ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

कई दिनों से विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा खंभों को लगवाने का कार्य किया जा रहा है। बीते सोमवार को बड़ेसर गांव के पास विद्युत खंभा लगाने के दौरान बीएसएनएल का केबिल कट गया। इससे बैंक आफ बड़ौदा जमानिया स्टेशन में कार्य बाधित हो गया। गुरुवार को बीएसएनएल कर्मियों ने किसी तरह से इंटरनेट सुविधा बहाल की। शनिवार को पुन: बड़ेसर गांव के पास ही खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय बीएसएनएल की केबिल काट दी गई। इससे इंडियन ओवरसीज बैंक बैंक आफ बडौदा आदि बैंक सहित जमानिया स्टेशन क्षेत्र के बीएसएनएल उपभोक्ताओं का लेन देन बंद हो गया। इंटरनेट सेवा के साथ पीएनटी सेवा ठप हो गई। मंगलवार को भी चौथे दिन केबिल को जोड़ कर इंटरनेट सेवा बहाल न किए जाने के चलने से साइबर कैफे सहित अन्य कार्यालयों के कर्मचारी और अधिकारी परेशान रहे। इंटरनेट सेवा बंद होने से बैंकों में कामकाज ठप रहा। इससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंकज यादव, अजय गुप्ता, नीतीश चौधरी, पंकज निगम आदि ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा टेलीफोन उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन केबिल कटने से इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में टीटीए दूरसंचार देवेश ने बताया कि बड़ेसर गांव के पास शनिवार की शाम बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्य के दौरान बीएसएनएल का केबिल काट दिया गया है। इससे स्थानीय स्टेशन की ओर की पीएनटी एवं इंटरनेट सुविधा बंद है। इसे शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। तार काटे की शिकायत विद्युत विभाग से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed