फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2151 teenagers got vaccinated on the first day

उत्साह पूर्वक किशोरों ने लगवाया टीका, 2500 का हुआ टीकाकरण

Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
2151 teenagers got vaccinated on the first day
जखनिया सीएचसी पर वैक्सीनेशन के बाद खुशी जताती किशोरियां। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिले में सोमवार से किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन 34 केंद्रों पर 2151 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर किशोरों में उत्साह नजर आया। सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू हुआ लेकिन बहुत से किशोर साढ़े नौ बजे से ही केंद्रों पर अभिभावकों के साथ पहुंच गए थे। टीका लगवाते समय किशोरों ने अभिभावकों से फोटो भी खिंचवाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। केंद्रों पर भी पंजीकरण की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने केंद्र पर सुबह साढ़े नौ बजे किशोरों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। इधर नौ बजे तक टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने जहां मोर्चा संभाल लिया था। वहीं नोडल अधिकारी भी भ्रमण करने में जुटे हुए थे। सुबह 10 बजे से टीकाकरण कराने पहुंचे आकाश गुप्ता और मानसी ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रपत्र लेकर अभिभावक के साथ पहुंच गई थी। टीकाकरण के बाद बाहर आने पर दोनों के चेहरे पर सुरक्षा के भाव स्पष्ट रूप से झलक रहे थे। वहीं श्वेता सिंह जब केंद्र पर पहुंची तो पता चला कि ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराकर भी टीका लगाया जा सकता है। उन्होंने तत्काल पंजीकरण कराकर अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

दुल्लहपुर : टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे किशोर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। किशोरियों की संख्या अधिक थी। स्लॉट बुकिंग के अलावा 500 से अधिक किशोर-किशोरियों ने ऑन द स्पॉट पंजीकरण कराकर अपना टीकाकरण कराया। रेवतीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 से 18 वर्ष का टीकाकरण शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनीष राय ने फीता काटकर किया। सुबह 10 बजे से शुरू टीकाकरण को लेकर किशोरों में उत्साह देखने को मिला। मरदह: नोडल अधिकारी डॉ. सरफराज आलम की देखरेख में सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। करीब 21 किशोरों ने अपना टीकाकरण कराया। इसमें 11 ने ऑनलाइन और 10 ने केंद्र पर पंजीकरण कराकर टीका लगवाया। सबसे पहले सुबह दस बजे तृप्ति पांडेय, 10.05 बजे जिज्ञासा पांडेय, 10.10 बजे अस्मित चौरसिया, 10.15 बजे खुशी चौरसिया, 10.20 बजे आदित्य कुशवाहा, 10.25 बजे हिमांशु चौबे और 10. 30 बजे अंकित वर्मा ने कोरोना का टीका लगवाया। अन्य केंद्रों पर भी किशोरों ने पूरे उत्साह के साथ टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
जिले के 34 केंद्रों पर पहले दिन 2151 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया। अधिक से अधिक किशोरों का टीकाकरण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें सुरक्षित किया जा सके।- डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed