फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अध्यक्ष पद के लिए बीस उम्मीदवारों ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए बीस उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए बीस उम्मीदवारों ने किया नामांकन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आठवें दिन विभिन्न निकाय के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों संग बीस प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान वार्ड सभासद पद के लिए 201 उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने निर्वाचन अधिकारी-उपजिलाधिकारी सदर के सामने नामांकन किया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल, निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, डॉ. डीपी सिंह आदि साथ थे। इस मौके पर सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, कृष्णबिहारी राय आदि वरिष्ठ नेता शामिल थे। बसपा प्रत्याशी सफरुननिशा ने आरओ-एसडीएम सदर विनय कुमार के सामने पर्चा दाखिल किया। नामांकन जुलूस में शरीफ राईनी, सुभाषराम सिपाही, जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू, विनोद कुमार बागड़ी, महासचिव सुभाष चौहान आदि शामिल थे। आप की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार दरख्शा परवीन ने पर्चा दाखिल किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी शमीम अहमद ने अपना नामांकन तीन सेट में किया। जबकि सभासद पद के लिए 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विरेंद्र यादव, बलिराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य फेंकू सिंह गांधी, अजय यादव, मंसूर अंसारी, कलीम खां झन्ने, गोवर्द्धन यादव,शंभू सिंह अकेला, अब्दुल हक अंसारी, आमिर हमजा, सोहराब शाह, फरहान अंसारी आदि उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 नामांकन हुए। निवर्तमान चेयरमैन शशि सोनकर की पत्नी सरिता सोनकर, कांग्रेस की प्रत्याशी शीला सोनकर पत्नी रमेश सोनकर तथा निर्मला पत्नी श्रीचंद्र कमलापुरी ने निर्दल पर्चा दाखिल किया। नामांकन के पहले कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकाला। जखनिया संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 4 तथा सदस्य पद के लिए पांच सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए बसपा के प्रत्याशी एहसान जफर ने दो सेट में नामांकन पत्र आरओ एसपी मिश्र को सौंपा। सभासद पद के लिए 18 सदस्यों ने पर्चे भरे। वार्ड संख्या एक से लक्षमण, दो से प्रेमलता, तीन से ग्यासी देवी, चार से रामजी, पांच से ज्ञानवंती एवं भागमनी देवी, आठ से रंजीत, दस से सुरेंद्र, 11 से बृजेश,ज 14 से राकेश एवं बृजेश यादव, 19 से सैलानी एवं सुषमा, 20 से मुश्ताक, 21 से मोहम्मद शारिक, 23 से शारदा देवी, 25 से शौकत अली ने नामांकन किया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी अविनाश कुमार जायसवाल उर्फ नेपाली ने दो सेट और कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने भी दो सेट में अपना नामांकन पत्र आरओ अनिल कुमार को सौंपा। सभासद पद के लिए वार्ड संख्या- 3 से पूनम, अन्नू एवं दुर्गा, 4 से सदानंद साहू एवं मेराज, 5 से संतोष, विश्वजीत एवं रीता, 8 से असलम, 10 से उदयनारायण, 11 से जावेद एवं आशीष ने पर्चा दाखिल किया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार बसपा से निकहत परवीन पत्नी रेयाज अंसारी, सुभासपा से आमिना बेगम पत्नी अब्दुल्ला के साथ निर्दल प्रत्याशी के रुप में सोनी वर्मा पत्नी राधा मोहन सोनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य पद के लिए कुल 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेयरमैन की पत्नी मीना गुप्ता ने आज निर्वाचन अधिकारी के सामने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed