फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वकर प्रणाली के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

स्वकर प्रणाली के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 04 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वकर प्रणाली के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
गाजीपुर। स्वकर प्रणाली के सवाल को लेकर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चला लोगों ने इसका विरोध जताया। कहा कि नगर पालिका लूट एवं भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। बुनियादी सुविधाओं से शहरवासी वंचित हैं। नगर पालिका प्रशासन सुविधाओं के नाम पर स्वकर के रूप में मनमाने तरीके से जनता से मोटी रकम की वसूल कर रही है।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि स्वकर प्रणाली लागू करने से पहले शासनादेश की पूर्ण रूप से अनदेखी की गई है। इसमें न तो नियमावली का पालन किया गया और न ही नगर की जनता को स्वकर प्रणाली के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराई गई है। नियम के अंतर्गत नगर के समस्त भवन स्वामियों से अपने भवन का विवरण देना था और भवन स्वामी द्वारा विवरण न देने पर नगर पालिका परिषद द्वारा नोटिस देकर आपत्ति मांगी जानी चाहिए थी और समस्त नोटिसों के निस्तारण होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में नियमत: स्वकर प्रणाली लागू करना चाहिए था, लेकिन सभी नियमों को ताख पर रखकर भू-स्वामियों को बिना कोई जानकारी दिए धन उगाही की नियत से स्वकर प्रणाली नगर की जनता के ऊपर लागू कर दिया गया। हस्ताक्षर अभियान में स्वकर प्रणाली का विरोध करते हुए पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष आसिफ खां, भाकपा माले कार्यालय सचिव योगेंद्र प्रताप भारती, शोषित समाज दल के जिलाध्यक्ष लूसा भारती, निषाद पार्टी के संयोजक अरविंद बिंद ग्राम प्रधान गोड़ा के साथ नवापुरा वार्ड के सभासद संजय सिंह, शौकत बाबू, संदीप श्रीवास्तव, जेपी गुप्ता ने साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। समाजसेवी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान नगर के महुआबाग, झुन्नूलाल चैराहा, एमएएच इंटर कॉलेज, टाउनहाल, नखास, नबाब साहब का फाटक, गोराबाजार, आदर्श बाजार में कैंप लगाकर चलाया जाएगा। अगर नगर पालिका परिषद एवं सरकार द्वारा हाउस टैक्स को कम करने का कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो हम सभी नगरवासी कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होंगे। हस्ताक्षर अभियान में इंदीवर वर्मा, मोहित यादव, मो. इमरान, स्वर्ण कारीगर सभा के जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा, धर्मेंद्र सिंह तुलसी, मंगल, मनीष पांडेय, शशांक पांडेय, गौरव द्विवेदी आदि ने हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed