{"_id":"5970ed084f1c1b3a0a8b45d0","slug":"21500572936-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी पर चार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी पर चार के खिलाफ एफआईआर
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार में गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बीस लोगों का लोड बढ़ाने के साथ ही विद्युत चोरी पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
एसडीओ विद्युत बीके राव के नेतृत्व में स्टेशन बजार में अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम के पहुंचते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जो फर्जी तरीके से बिजली जला रहे थे, वे अपने घरों और दूकानों में ताला लगाकर इधर-उधर हट गए। एसडीओने बताया कि चेकिंग के दौरान 20 लोगों का लोड बढ़ाया गया है और करीब पांच लोगों का घरेलू कनेक्शन से व्यवसायिक कनेक्शन किया गया। जेई तापस कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया। कहा कि 23 जुलाई तक जिन लोगों का लोड कम है, वह बढ़वा ले, नया कनेक्शन करवा लें। अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। चेकिंग टीम में जेई रेवतीपुर हसरीत राय, जिवन प्रकाश, अविंद यादव, मुन्ना, हीरा आदि शामिल थे।