{"_id":"5cbb6aaabdec224e4c204dd3","slug":"201555786410-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरी रात गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरी रात गुल रही बती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से नगर के मिश्रबाजार इलाके में करीब 100 घरों की बत्ती पूरी रात गुल रही। ऐसे में गर्मी की वजह से जहां लोग चैन की नींद नहीं सो सके, वहीं सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लाइनमैनों ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर शनिवार को दिन में दो बजे आपूर्ति शुरू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर के मिश्र बाजार इलाके में स्थित दुकानों और मकानों में बिजली आपूर्ति के लिए सदर कोतवाली के पास ट्रांसफार्मर लगाया गया है। रात में करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से करीब 100 घरों की बत्ती गुल हो गई। भीषण उमस के बीच लोग बिजली आने का इंतजार करने लगे, लेकिन काफी देर तक बिजली नहीं आई। इसपर लोगों ने विभागीय अधिकारियों और विद्युत उपकेंद्र पर फोन किया गया। तब पता चला कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी है। उसे दुरुस्त किया जा रहा है, दुरुस्त होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। लोग रात भर बिजली नहीं आई। गर्मी की वजह से जहां लोग रात में सो नहीं पाए, वहीं सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। नींद पूरी न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दिन में करीब साढ़े 11 बजे लाइनमैन विजय, बाबू, अरविंद और आसिफ ने ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसे दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ किया। काफी मशक्कत के बाद काम पूरा होने पर 16 घंटे बाद दिन में दो बजे आपूर्ति सुचारू की। इसके बाद परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र के जेई अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आ गई थी। इससे एक फेस की लाइन बंद हो गई थी। उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।