फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नियमों की अनदेख पर 14 आटो चालान

नियमों की अनदेख पर 14 आटो चालान

Sat, 09 Mar 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
नियमों की अनदेख पर 14 आटो चालान
जमानिया। नियम-कानून ताक पर रख मनमानी करने वालों आटो चालकों पर पुलिस ने शनिवार को शिकंजा कसा। राजकीय बालिका विद्यालय के पास बेतरतीब ढंग से खड़े 14 आटो को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले गई, वहां कागजातों की जांच करने के बाद सभी वाहनों का चालान कर दिया गया। इनमें से कुछ वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के इस कार्रवाई से आटो चालकों में अफरा-तफरी मची हुई है। उधर आटो चालकों का आरोप है कि पुलिस उनसे वसूली करने के लिए यह दिखावा कर रही है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के पास स्थित एनएच 97 (24) सड़क की पटरी पर बैंक के समीप राजकीय बालिका इंटर कांलेज पांडेय मोड़ आदि जगहों पर सड़क की पटरियों और सड़कर बेतरतीब ढंग से बाइक, आटो सहित चारपहिया वाहनों के खड़ा होने से जहां जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, वही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। जाम में फंसे लोगों द्वारा वाहनों को सड़क पर खड़ा करने का विरोध करने पर अक्सर कहासुनी के साथ ही मारपीट की घटना हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शनिवार को राहगीरों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वाहन चालकों को नियम-कानून का पाठ पढ़ाना शुुरू किया।
विज्ञापन

पुलिस के सड़क पर उतर वाहन चालाकों को सड़क किनारे वाहन न खड़ा करने का सख्त निर्देश दिया। सड़कों पर वाहनों को खड़ा करने वालों को फटकार लगाई। राजकीय बालिका विद्यालय के पास से बेतरतीब ढंग से खड़ा 14 आटो को कोतवाली ले आए। अचानक पुलिस शुरु हुई पुलिस की इस कार्रवाई से नियम-कानून की अनदेखी करने वाले चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई आटो चालकों ने जहां-तहां वाहन को खड़ा कर दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुल भूषण ओझा ने बताया कि वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए वाहनों को सड़क पर ही खड़ा दे रहे हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होने के साथ ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जाम की वजह से रहागीरों, यात्रियों, स्कूली बच्चों, एंबुलेंस आदि को परेशानी होती है। चालकों की इस मनमानी को समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा यह कवायद की गई। 14 आटो को कोतवाली लाया गया। कुछ वाहनों का चालान किया तो कुछ को सीज करने की कार्रवाई की गई। कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जो भी वाहन सड़क पर खड़ा मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed