{"_id":"5be718d2bdec226947535aa3","slug":"201541871826-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाला छठ: जलाशयों में भरवाया जाए पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला छठ: जलाशयों में भरवाया जाए पानी
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। सूखे की मार झेल रही आमजनता डाला छठ के पर्व को लेकर काफी चिंतित और परेशान हैं। बरसात कम होने से तालाबों में पानी न होने से श्रद्धा और विश्वास का पर्व छठ पूजा इस बार कैसे होगा, इसे लेकर श्रद्धालु काफी चिंतित हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से तालाबों में पानी भरवाने की मांग की है।
इस साल बरसात कम होने से किसानों की फसलें जहां पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, वहीं अब तालाबों में पानी न होने के कारण छठ पूजा के संपंन कराने को भी लेकर सवालिया निशान लग गया है। छठ व्रत के लिए तालाबों में पानी होना आवश्यक है। क्षेत्र के अधिकांश तालाब जैसे थाना पार्क, कस्बे का तिलक का पोखरा, शेखनपुर का पोखरा, गंगौली के शिव मंदिर का तालाब, नसरुद्दीनपुर का पोखरा आदि पर व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजनों की काफी भीड़ होती है । इस बार ये सभी तालाब एवं पोखरे सूखे हालत में हैं। कई महिलाओं ने बताया कि अब छठ व्रत में ज्यादा समय नहीं है। अगर अधिकारी इस पर तत्काल ध्यान नहीं दिए तो इस बार छठ पूजन करना मुश्किल हो जाएगा । पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह तथा भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने जिला प्रशासन से ऐसे तालाबों को चिह्नित कर उसमें तत्काल पानी भरवाने की मांग किया है।