फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसपी के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित

एसपी के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित

Thu, 25 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एसपी के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित
जमानिया(गाजीपुर)। तहसील के सामने स्थित रामलीला मंच पर श्रीप्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को तीसरे दिन भी सीओ जमानिया के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। निर्दोषों को अविलंब रिहा करने की मांग की। इस पर एसपी के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए धरने को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

धरना के समर्थन में पूर्व मंत्री जयकिशुन साहू ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर न्याय नहीं मिला तो अगले बुधवार को वैश्य समाज को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया जाएगा। सीओ जमानिया को कार्यशैली में बदलाव करने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें मधुरता शालीनता बरतनी चाहिए। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर ने कहा कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो पिछड़ा वर्ग को इस धरना के समर्थन में उतार दिया जाएगा। भाजपा जंगीपुर विधानसभा के प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने सीओ पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दलालों से साठगांठ कर गरीबों पर अनर्गल मुकदमा दर्ज कर सताने का कार्य कर रहे हैं। बुधवार की शाम चार बजे प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। इस पर पुलिस अधीक्षक ने एक सप्ताह की मोहलत मांगी और धरना समाप्त करने की बात कही। इसके बाद धरना पर बैठे समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता से वार्ता कर पूरी बात बतायी गयी तो श्री गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक की बात को मानते हुए एक सप्ताह की मोहलत दी और धरना को एक सप्ताह के लिए ल्थगित कर दिया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिरनो सुभाष गुप्ता राजकुमार गुप्ता जतिेंद्र जायसवाल रमाशंकर फौजी मिठाईलाल गणेश वर्मा शिवप्रसाद यादव, संजय गुप्ता सुनील छोटेलाल चौहान नीरज वर्मा भरत गुप्ता राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने किया। उधर जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed