फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एप्रोच मार्ग को दूसरी तरफ से ले जाने के लिए किया हो-हल्ला

एप्रोच मार्ग को दूसरी तरफ से ले जाने के लिए किया हो-हल्ला

Sun, 30 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
एप्रोच मार्ग को दूसरी तरफ से ले जाने के लिए किया हो-हल्ला
जमानिया(गाजीपुर)। हेतिमपुर गांव के पास नदी पर करीब एक माह से सेतु बनकर तैयार है। बावजूद इसके अब तक पुल के दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग के लिए भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है। रविवार को इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जब स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने अप्रोच रोड के नाम पर बस्ती उजाड़ने की कोशिश पर हो-हल्ला किया। अधिकारी ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता जेपी पांडेय और टीम के साथ जमीन के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपनी समस्या बताते हुए हो-हल्ला करने लगे। ग्रामीण शिववचन भगवान बाबूलाल लाल साहब श्रीनिवास राम प्रसाद मुन्ना आदि ने कहा कि बस्ती के बीच से सड़क न निकाली जाए। सड़क को 20 से 25 फीट के बाद घुमाने से बस्ती सलामत रहगीे। ग्रामीण किसी भी स्थिति में जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इस संबंध में पांडेय ने बताया कि सेतु बनकर तैयार है, लेकिन एप्रोच रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में परेशानी आ रही है। जमानिया की ओर गरीब लोगों की एक बस्ती इससे प्रभावित हो रही है। इसलिए एप्रोच रोड की डिजाइन में कुछ परिवर्तन किया गया है, ताकि बस्ती प्रभावित न हो। धरम्मरपुर गांव की ओर भी एक-दो व्यक्तियों को कुछ परेशानी है। उनके मामले को भी सुलझा लिया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पीके शरद, जेई चंदन राय गोल्डेन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed