फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं

Tue, 21 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं
मुहम्मदाबाद/बहादुरगंज(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बकरीद एवं रक्षाबंधन पर निकलने वाला महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में उपस्थित लोगों से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के बालाजी ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक एवं पुलिस की मदद की जरूरत हो आप तत्काल हमें या स्थानीय अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन को बकरीद की नमाज के स्थानों पर जाने वाली सड़कों पर साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर के दोनों वर्गों के प्रमुख लोग, सभासद, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नगर पंचायत बहादुरगंज में अधिशासी अधिकारी की नियमित तैनाती न होने के कारण आ रही समस्याओं को ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सैदपुर संतोष कुमार को सोमवार एवं शनिवार दो दिन का चार्ज देकर कार्य करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि अगर कोई भी गलत व्यक्ति भड़काने, अशांति फैलाने, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से गलत सूचना दे तो उसकी बातों पर बिल्कुल विश्वास न करें और इसकी सूचना सीधे प्रशासन को दें। त्यौहार में किसी भी प्रतिबंधित जानवर की बलि न दें जिससे दूसरे धर्मों के लोगों की आस्था पर ठेस पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज को क्षेत्र में सुअर पालकों को नोटिस देने को कहा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed