{"_id":"5b7320a442c7921ba237cdf5","slug":"201534271652-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्ने आजादी के पर्व पर पुलिस रहेगी चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्ने आजादी के पर्व पर पुलिस रहेगी चौकस
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आजादी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। कहीं किसी अप्रिय घटना के मद्देनजर मंगलवार को होटलों, बसों, रेलवे स्टेशनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की ओर से जांच की गई। इस दौरान लोगों से लावारिस वस्तुओं को न छूने तथा किसी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। समारोह स्थलों पर विशेष सुरक्षा के अलावा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर जगह पुलिस की नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है।
सुरक्षा के क्रम में विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, प्रमुख मार्गों, धरोहरों, रेलवे स्टेशन, बैंकों आदि स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले भर की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार से जांच की। जिले की ओर आने वाली बसों में यात्रियों के सामानों की जांच की गई। सिटी स्टेशन गाजीपुर पर भी जीआरपी ने संदिग्ध वस्तुओं की खोजबीन के लिए जांच किया। आने-जाने वाली सभी गाड़ियों में गहनता से तलाशी ली गई। देर शाम तक तलाशी अभियान चलता रहा। होटल एवं ढाबों पर भी जांच की गई। इसी प्रकार आंचलिक क्षेत्रों में भी पुलिस सक्रिय रही। सुहवल संवाददाता के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेवतीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर महिला एवं पुरुष आरक्षियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर तिलवां मोड़, रेवतीपुर मोड़, बस स्टैंड, नवली, उतरौली, डेढ़गावां, सुहवल, मेदिनीपुर, कालूपुर, मलसा, ढढ़नी आदि के अलावा भीड़ वाले क्षेत्रों सहित ढाबों, दुकानों, बस, जीप, दोपहिया तथा सवारी वाहन, संदिग्ध वस्तुओं आदि की व्यापक जांच की गई।