{"_id":"5b6f24ab4f1c1bdb258b46a2","slug":"201534010539-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह जिले को मिल जाएगी एम-3 माडल की ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह जिले को मिल जाएगी एम-3 माडल की ईवीएम
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इस चुनाव में प्रयोग में आने वाली एम-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदेश को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए जिलावार तिथि निर्धारित कर दी है। आयोग ने जिले को बीईएल बैंगलोर से ईवीएम प्राप्त करने की तिथि 21 अगस्त निश्चित की गई है।
लोकसभा का चुनाव वर्ष 2019 में कराया जाना है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव में वैसे तो अभी काफी समय बाकी है लेकिन इसकी सरगर्मी दिखाई देने लगी है। चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में हलचल दिखाई देने लगी है वहीं निर्वाचन आयोग ने भी इसकी तैयारी तेज कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रयोग में आने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) प्रदेश को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत जिले को 5022 बीयू एवं 3715 सीयू उपलब्ध कराई जाएगी। ईवीएम एवं वीवीपैट बीईएल बैंगलोर से प्राप्त किया जाना है। इसके लिए आयोगि की तरफ से जिलावार तिथि निर्धारित की गई है। गाजीपुर जिले को ईवीएम प्राप्त करने की तिथि 21 अगस्त तय की गई है। इसी दिन गोंडा एवं श्रावस्ती जिले को भी ईवीएम प्राप्त कराई जाएगी। यहां पहुंचने के बाद प्रत्येक मशीन-यूनिट की मोबाइल ऐप के माध्यम से जिले के संबंधित वेयरहाउस में प्रविष्टि की जाएगी। इसके बाद आयोग के निर्देश के क्रम में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कराई जाएगी। मालूम हो कि आयोग के निर्देश पर हाल ही में 271 बीयू बिहार राज्य के भागलपुर जिले को यहां से भेजी गई है।
उपलब्ध कराना होगा प्रमाण-पत्र
गाजीपुर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत बीईएल बैंगलोर से प्राप्त होने वाली एम-3 माडल की ईवीएम (बीयू-सीयू) तथा वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण के लिए जिले में पर्याप्त एवं सुरक्षित वेयरहाउस स्थल उपलब्ध है। उपलब्ध वेयरहाउस में आयोग की ओर से निर्धारित मानक के अनुरूप समुचित सुरक्षा के प्रबंध हैं इस संबंध में 16 अगस्त तक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का आयोग ने निर्देश दिया है।