{"_id":"5b6dd32f4f1c1bed238b5b88","slug":"201533924143-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दारोगा सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दारोगा सहित दो घायल
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक दारोगा सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
यूसुफपुर खड़बा निवासी सतेंद्र सिंह (48) अपनी बाइक से नंदगंज आ रहा था। सिहोरी गांव के पास सड़क पर कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित हो सीधे पेड़ से जा टकराया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार कैथोली निवासी सब- इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र (58) घायल हो गए। वह सरायलखंसी थाना मऊ में तैनात हैं। उसी समय पीछे से आ रही 100 डायल ने घायल इंस्पेक्टर को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उन्हें भी चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद भाग रही बोलेरो को पुलिस ने पकड़ लिया है।