{"_id":"5b5f55a84f1c1b61508b63f0","slug":"201532974504-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी में डूबी सैकड़ों एकड़ धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी में डूबी सैकड़ों एकड़ धान की फसल
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा (गाजीपुर)। रविवार को घंटों तेज बारिश से करीब एक दर्जन गांवों में करीब सात सौ एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान इस बात से निराशा और परेशान है कि यदि समय रहते पानी नहीं निकला तो फसल पूरी तरह से चौपट हो जाएगी। सोमवार को मौके पर अधिशासी अभियंता ने जलमग्न खेतों का जायजा लिया।
रविवार को घंटों हुई बारिश से क्षेत्र हरदासपुर, नेवादा, दुबिहा, गोबिंदपुर, पाहुपुर, लालपिपरी, निहालपुर, पखनपुरा, चौरा, गोसलपुर आदि गांवों के किसानों की रोपी गई धान की लगभग सात सौ एकड़ फसल पानी में डूब गई। किसान अपनी डूबी फसल को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। किसानों ने बताया कि यदि दो-तीन दिन में खेत से पानी नहीं निकला तो धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी, जिससे काफी नुकसान होगा। पानी निकासी के लिए किसान जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर से गुहार लगाई विधायक के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद रमेश कुमार एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसके शर्मा मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गड़ार गांव के पास टौंस नदी पर बने फाटक को उठाकर जमा पानी को नदी में गिरवाने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी खराबी की वजह से अभी तक केवल एक फाटक उठा है। बहुत जल्द ही दो और फाटक खुलने पर पानी निकल जाएगा।