फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाला में तब्दील है गली, आवागमन में परेशानी

नाला में तब्दील है गली, आवागमन में परेशानी

Wed, 23 May 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नाला में तब्दील है गली, आवागमन में परेशानी
गाजीपुर। नालियों की साफ-सफाई न होने से अंधऊ बाईपास मार्ग से फुल्लनपुर गांव में जाने वाली गली नाला के रूप में तब्दील है। गली में पानी लगा हुआ है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश है। लोगों का कहना है कि बार-बार ग्राम प्रधान से कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है, जिससे दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अंधऊ बाईपास मार्ग पर फुल्लनपुर गांव स्थित है। बाईपास मार्ग से गांव में जाने वाली गली में स्थित नालियों की साफ-सफाई न कराए जाने से नालियां कूड़ा-कचरा से पूरी तरह से पट गई है। इससे पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। नाली का गंदा पानी गली में लगा हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के पास आते ही लोगों की रफ्तार रुक जा रहा है और लोग इस सोच में पड़ जा रहे हैं कि चारों तरफ से पानी लगा है, किधर से निकले। कोई रास्ता न दिखाई देने पर लोग मजबूरी में गंदे पानी के बीच से आ-जा रहे हैं। पानी में पैर न पड़े, इसलिए लोगों ने पानी के बीच में ईंट लगाया है। इस ईंट के सहारे लड़खड़ाते हुए लोग आवागमन कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग अनियंत्रित होकर गिर जा रहे हैं, जिससे कपड़ा खराब होने के साथ ही चोट भी लग जा रही है। पानी से बदबू आने से आस-पास रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। गंदगी की वजह से एक तरफ जहां मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो रही है, वहीं संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है। लोगों ने कहा कि वर्षों से व्याप्त इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है, जिससे परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस गंभीर समस्या से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed