फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पिकअप और टेंपो ट्रैक में फंसे, ट्रेनें प्रभावित

पिकअप और टेंपो ट्रैक में फंसे, ट्रेनें प्रभावित

Tue, 24 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिकअप और टेंपो ट्रैक में फंसे, ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के फाटक के पास मंगलवार को सामान लदा पिकअप और टेंपो ट्रैक में फंस जाने से 20 मिनट अप एवं डाउन लाइन से गुजरने वाली ट्रेनें रुकी रहीं। इससे रेल कर्मियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद, पहुंची आरपीएफ टीम ने आसपास के लोगों की मदद से ट्रैक में फंसे पिकअप और टेंपो को धक्का देकर किसी तरह बाहर निकालकर फाटक पर लगे जाम को समाप्त कराया। तब जाकर दोनों ट्रेनें रवाना हो सकीं।

गुलजार रहने वाले दिलदारनगर मुख्य बाजार के रेलवे फाटक पर ट्रैक (रेल पटरी) का मरम्मत किया जा रहा है लेकिन रेल फाटक के बीच गिट्टियों को फैलाकर छोड़ दिया गया है। इसके चलते फाटक से गुजर रहे वाहन फैली गिट्टियों में फंस जा रहे हैं। इससे दोनों तरफ आवागमन बाधित हो रहा है। लोगों के सहयोग से धक्का देकर किसी तरह से वाहनों को फाटक से बाहर निकला जा रहा है। समान लदे पिकअप और टेंपो के फंस जाने से रेलवे फाटक के दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके कारण अप एवं डाउन लाइन से जा रही दो ट्रेन को होम सिगनल पर रोकना पड़ा। इस दौरान अनन्या और विक्रमशिला रुकी रही। इस संबंध में कार्य निरीक्षक पीके सिंह से बताया कि रेलवे फाटक के बीच फैली गिट्टी को ठीक करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed