{"_id":"5a564e2d4f1c1b1f1b8b456b","slug":"201515605549-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाममात्र सीट से नाराज प्रशिक्षुओं ने चढ़ाई आस्तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाममात्र सीट से नाराज प्रशिक्षुओं ने चढ़ाई आस्तीन
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती के लिए शासन की ओर से जनपद को मात्र 400 सीट दिए जाने के विरोध में बुधवार को बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के बैनेर तले बीटीसी टेट पास प्रशिक्षुओं ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि जिले में चार हजार टेट प्रशिक्षु है। जबकि जनपद में सहायक शिक्षकों के 3432 पद रिक्त भी है। इसके बावजूद भी नियुक्ति के लिए नाममात्र सीट दी गई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2011, 12, 13 और 14 को मिलाकर चार हजार बीटीसी टेट पास प्रशिक्षु बेरोजगार पड़े हुए और शासन ने जिले को नाममात्र सीट देने का किया है। जबकि जौनपुर और बलिया जनपद में बीटीसी टेट पास प्रशिक्षुओं की संख्या कम होने के बावजूद भी उनको अधिक सीटें दी गई है। कहा कि उच्च न्यायालय ने बीते 25 जुलाई को शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। इससे पूरे प्रदेश में एक लाख 37 हजार सहायक अध्यापकों के पद खाली हो गए। साथ ही जिले में 24 हजार आठ पद रिक्त हो गए। इसके साथ ही एक हजार 24 पद पूर्व से ही रिक्त थे। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 3 हजार 432 पद खाली है। ऐसे में जिले को मात्र 400 सीट देकर अभ्यर्थियों के अन्याय किया गया है। योग्यता होने के बावजूद भी भारी मात्रा में अभ्यर्थी बेरोजगार रह जाएंगे। उन्होंने 400 सीटों को बढ़ाकर 1600 करने की मांग की। इस मौके पर उपेंद्र, उदय प्रताप सिंह, संजय, प्रवीण, पीयूष, जगदीश, मंशा, पूूजा, नीतू, दीपमाला, प्रतिमा, ममता, प्रियंका, संगीता, रेखा, गोपाल, जयप्रकाश राय, वैभव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।